सदर ब्लॉक परिसर में थामा 83 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में गरीब परिवारों के लिए मददगार बन रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को 83 नवदंपत्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित किया गया। सदर ब्लॉक परिसर में संपन्न कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ कुरान की आयतों के बीच धार्मिक परम्परा पूर्ण कराई गई।
सदर ब्लॉक में आयोजित हुए इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 83 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 16 जोड़े मोरना ब्लॉक, 10 जोड़े जानसठ ब्लॉक, 28 जोडेÞ सदर ब्लॉक,16 जोड़े खतौली ब्लॉक, 04 जोड़े नगर पंचायत जानसठ, 09 जोड़े नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के शामिल हुए। इन 83 नव दंपत्तियों में 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह एवं 58 हिंदू जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के बीच विवाह संपन्न कराया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल का कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उन सभी गरीब बेटियों पर सरकार द्वारा 51,000 रुपए की धनराशि खर्च की जाती है, जिसमें वधू के लिए 35 हजार रुपए सीधे खाते में भेजे जाते हैं। वहीं दस हजार रुपए सामग्री पर खर्च करते हुए वधू के लिए शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बिछिया, वर के लिए एक जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, सेहरा, मुकुट, गमछा, 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर एवं ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। उन्होंने नव विवाहित वर-वधुओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि वो दोनों अपने दायित्वों को निभाते हुए दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत करें। विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को इस बीच आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी, पूर्व प्रमुख अमित चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, विकास खंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई