ठेकेदार पर दो माह से वेतन न देने का लगाया गंभीर आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद् की ओर से कंपनी बाग में आउटसोर्स के आधार पर रखे मालियों ने वेतन न मिलने के आरोप लगाते हुए गुरूवार को टाउनहाल पहुंच कर ईओ कार्यालय के बाहर ही धरना दे दिया। वेतन भुगतान की मांग को लेकर वो पूरे दिन वहीं पर डटे रहे और वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया। इस दौरान नगर पालिका पहुंची ईओ ने उनसे वार्ता करके बताया कि पालिका प्रशासन उनका वेतन दिलाने के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है, लेकिन ठेकेदार द्वारा बिल प्रस्तुत नहीं किया, जिस कारण भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो तीन दिनों में वेतन जारी करा दिया जायेगा।
नगरपालिका परिषद् ने कम्पनी बाग के साथ शहर के डिवाईडरों पर लगाए पेड़-पौधों की देखरेख करने के लिए आउटसोर्स पर दस मालियों की सेवा ली थी, जो अभी कार्य कर रहे हैं। गुरूवार को ये माली टाउनहाल पहुंचे और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय में पहुंचने से पूर्व ही वहां पर धरना देकर बैठ गए। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हर्ष कुमार ने बताया कि वर्तमान में उनका दिसम्बर व जनवरी माह का वेतन रूका हुआ है। इसके लिए ठेकेदार से सम्पर्क करते हैं तो कहा जाता है कि पालिका से पैसा नहीं मिल रहा है, पालिका में आते हैं तो यहां कोई आश्वासन नहीं मिलता। वो पहले भी करीब नौ माह तक कार्य कर चुके हैं, लेकिन उसका पैसा उन्हें नहीं मिला। वो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से भी मिले और अपनी समस्या रखी। तीन दिन पूर्व भी वो चेयरपर्सन से मिले थे। उनको वेतन जल्द दिलाने का आश्वासन दिया था। वेतन नहीं मिलने से उनको समस्या उत्पन्न हो रही है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से हर्ष कुमार, यश कुमार दक्ष, राहुल कुमार, जीत लाल, रितिक कुमार, गगन सैनी, मोहित कुमार शामिल रहे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मालियों से वार्ता करते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा मासिक बिल विभाग में जमा न करने के कारण उनका दो माह का वेतन रूका है। ये ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि नगर पालिका से भुगतान नहीं होने के बावजूद उनको कर्मचारियों का वेतन जारी करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन में उनका वेतन ठेकेदार से जारी करा दिया जायेगा, लेकिन वो संतुष्ट नहीं हुए और वार्ता के बाद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। दो माह का वेतन ठेकेदार से बिल न आने के कारण रूक गया है, ठेकेदार को वेतन न देने के लिए तलब किया है। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को भी वेतन दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

इन्होंने कहा-
एनएसए डॉ. अतुल ने बताया कि ठेकेदार को बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा है, साथ ही वेतन रोकने पर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि बिना अवकाश लिए माली यहां धरने पर बैठे और कार्य नहीं किया, इसके लिए भी उनका वेतन काटने की कार्यवाही ठेकेदार को करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई