भोपा रोड पर प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर मारा छापा

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम से की गई शिकायत के आधार पर बीते दिवस भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री पर आकस्मिक जांच के लिए पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को फैक्ट्री नियमों की कसौटी पर अवैध रूप से संचालित होते हुए मिली। इसके साथ ही फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक के साथ पॉलीथिन का वेस्ट ईंधन के रूप में प्रयोग होते हुए मिला। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उक्त फैक्ट्री पर कार्यवाही के साथ जुर्माना लगाते हुए अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। विभागीय टीम द्वारा की गई कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की सख्ती एवं तमाम दावों के बावजूद मुजफ्फरनगर जनपद में प्रतिबंधित ईंधन जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही है। इसके साथ अवैध रूप से जिले में फैक्ट्रियों को भी संचालित कर नियमों की अनदेखी किए जाने के मामले प्रकाश में आ रहे हंै। वहीं इससे जनपद में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आकस्मिक जांच के दौरान बीते दिवस सामने आया है। हाल ही में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को शिकायत की गई थी कि भोपा रोड पर एक फैक्ट्री में प्रतिबंधित ईंधन जलाया जा रहा है, जिससे उक्त क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है। डीएम उमेश मिश्रा से हुई इस शिकायत के आधार पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा को जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को मिली शिकायत के आधार पर कार्यवाही करने एवं रिपोर्ट देने के लिए लिखा। इस पर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एनएच-58 पर भोपा रोड ओवर ब्रिज के पास ग्राम बिलासपुर में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां बिना अनुमति एवं बिना एनओसी के फैक्ट्री का संचालन होता पाया गया। इसके साथ ही फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित ईंधन भी जलता हुआ पाया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि ये फैक्ट्री भाजपा नेता के रिश्तेदार नवनीत मित्तल पुत्र नंदकिशोर निवासी मौ. पीठ बाजार नई मंडी की है। प्रदूषण विभाग की उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह द्वारा एसडीएम सदर निकिता शर्मा को भी रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा किए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान इस फैक्ट्री में टीम को मौके पर दो भट्टियों में से एक चालू हालत में मिली, जिसमें वुड चिप्स और खोई के अलावा प्रतिबंधित ईंधन जैसे प्लास्टिक व पॉलीथिन वेस्ट जलाए जा रहे थे। वहीं फैक्ट्री से निकलने वाले खतरनाक धुएं के कारण आसपास के लोगों में बेहद नाराजगी थी। इस फैक्ट्री में बूरा और इलायची-मीठा दाना बनाने का काम किया जाता है। इसके संचालन के लिए राज्य बोर्ड से अनुमति लिये बिना ही निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा उक्त फैक्ट्री पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal