मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शुक्रवार को नई मंडी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में एसडीओ विद्युत नई मंडी ने बताया कि 33/11 केवी नवीन मंडी समिति बिजली की 11केवी स्टेट बैंक कॉलोनी एवं नई मंडी की लाइन का विभक्तिकरण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। विभाग द्वारा शुरू बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत होने वाले कार्य के कारण 11 केवी फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी फीडर और नई मंडी बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके कारण नवीन मंडी क्षेत्र से जुड़े स्टेट बैंक कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार और कंबल वाला बाग आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार 7 फरवरी से शनिवार 8 फरवरी को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 03 बजे तक बाधित रहेगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






