उत्तर भारत में बारिश व तेज हवाओं की बढ़ी संभावना

Share :

मुजफ्फरनगर। समूचे उत्तर भारत के साथ वेस्ट यूपी में मौसम के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के साथ आसपास के क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बारिश के साथ कोहरे के कहर से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मौसम में जारी बदलाव के बीच सोमवार की सुबह कोहरे व ठंड के साथ शुरू हुई। घने कोहरे के लिए ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कई दिनों के बाद सोमवार को दिन का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ही गलन 97 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन यानि 05 फरवरी तक बादलों की आवाजाही के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ मेरठ व सहारनपुर मंडल के साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में घने कोहरे का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच सर्द हवाओं के थपेड़ों के बीच उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलाव की दिशा में सक्रिय हो रहा है। मौसम में बदलाव के बीच में इस बार फरवरी माह का पहला सप्ताह मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ बीतेगा। भारतीय मौसम विभाग ने जारी अलर्ट में हिमालयी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल के साथ उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। बाकी ऊंचाई वाले तमाम इलाकों में तेज ठंड का असर दिख रहा है, जिसका प्रभाव मैदानी राज्यों तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में अगले दो दिनों यानि 4 से 5 फरवरी में बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है वहीं कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ इस बीच बिजली चमकने के आसार भी हैं। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक घने कोहरे की वजह से फ्लाइट और रेल यातायात तो प्रभावित हो सकता है उसके साथ हाईवे से संपर्क मार्गों तक तमाम वाहनों की गति को सुबह व शाम ब्रेक लगते देखे जा सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में उतार-चढ़ाव होगा, जिससे लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई है। वैज्ञानिकों के अनुसार किसानों के लिए अगले दो दिनों में होने वाली ये बारिश फायदेमंद हो सकती है क्योंकि गेहूं व अन्य फसलों को प्राकृतिक सिंचाई का फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई