मौसम का फिर बदला मिजाज, हवाओं के साथ बढा कोहरा

Share :

मुजफ्फरनगर। देशभर के ज्यादातर हिस्सों में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है। इसी बदलते मौसम की करवट के बीच में कुछ राज्यों में बादल डेरा डाल सकते हैं, ऐसी आशंका बन रही है। हालांकि उत्तर भारत में राहत की बात यह है कि सर्दी का प्रकोप काफी कम हो गया है। इन्हीं हालातों के बीच बीते दिवस तमाम हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, इससे एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना बनी है, जिससे बारिश का दौर देखने को मिल जाए, तो अतिश्योक्ति न होगी।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में सर्द हवा के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। रविवार को ऐसे हालातों के बीच दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बीच सुबह और शाम में कोहरा छाने से वाहनों की गति प्रभावित होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में बीते दो सप्ताह से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान दहाई के आंकड़े से ऊपर हो चुका है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में सर्दी का असर कम होता दिखाई दे रहा है। ऐसे में दिल्ली से लेकर वेस्ट यूपी, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में इस बीच बिजली की चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अभी 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बादलों की आवाजाही रहने की उम्मीद जताई है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बाद पंजाब में मामूली बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, केरल के साथ लक्षद्वीप में मौसम काफी खराब हो सकता है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे हालातों के बीच दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों में मुजफ्फरनगर में बीते दो दिनों में अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो शनिवार को बदलते मौसम के बीच अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम में औसत तापमान दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी दिखाई देने की उम्मीद जताई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। माना जा रहा है कि 3 और 4 फरवरी को दूसरा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई