अब ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के बूते किया भाकियू ने शक्ति प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर देशभर में शक्ति प्रदर्शन किया। इस कड़ी में भाकियू जिला कार्यालय पर रविवार को राष्टÑीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष नवीन राठी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान भी किया। चौ. शक्ति सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान कराया और देश पर बलिदान हुए शहीदों को भी याद किया।
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ने देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर व्यक्ति को एक अवगुण छोड़ना चाहिए। यदि कोई नशे की प्रवृत्ति पर है तो उसे नशे की प्रवृत्ति छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अच्छा लगता है जब देश में छोटे-छोटे बच्चे इस तरह राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं, इससे देशभक्ति का जज्बा मन में पैदा होता है। रविवार को जनपद में निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा सदर ब्लॉक नई मंडी से और मुजफ्फरनगर रुड़की चुंगी से ट्रैक्टर का काफिला चला और अंसारी रोड पर एकत्रित होकर शिवचौक पर संपन्न किया गया। इस दौरान किसानों के इस ट्रैक्टर मार्च को देखने के लिए नगर के मुख्य चौराहों से बाजारों में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। घंटों की मशक्कत के बाद जब जाम खुला, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
जनपद मुख्यालय के अलावा क्षेत्र के कस्बा बघरा के अलावा चरथावल, जानसठ, खतौली, शाहपुर, बुढ़ाना, मोरना और पुरकाजी ब्लॉक में भी किसानों की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बड़ी भारी संख्या के साथ निकाली गई। इस बीच जानसठ में योगेश बालियान, पुरकाजी में मोनू चौधरी, खतौली में सत्येंद्र चौहान, शाहपुर में जितेंद्र बालियान, बुढ़ाना में संजीव पंवार और सुधीर शेरावत बघरा, मान सिंह मलिक चरथावल, संजय त्यागी, मोरना राजा चौधरी, सदर ब्लॉक में देव अहलावत, गुलशन चौधरी, मुजफ्फरनगर में गुलबहार राव नगराध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कपिल सोम, मनोज बालियान, पीयूष पंवार, मौहब्बत अली राव, अनुज बालियान, बलराम सिंह, सोनिया सैनी, आयूष निर्वाल, महमूद त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal