मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस नवीन मंडी स्थल स्थित द गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन कार्यालय प्रांगण में रविवार को पूर्ण निष्ठा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारियों ने इस दौरान देश की एकता व अखंडता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक अशोक कंसल, महेश चौहान, प्रमोद मित्तल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता आदि ने सभी व्यापारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य न्यायाधीश हरिशंकर मूंदडा, मंत्री हरिशंकर तायल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, अरविंद गोयल, कृष्ण चंद्र मूंदडा, अमरीश सिंघल, मुकेश जैन पप्पू, राजेश गोयल, अनिल कुमार, अजय सिंघल, विनोद छाबड़ा, नितिन सिंघल, निरंजन कुमार, पंकज जिंदल, स्वदेश जैन, अंकित गोयल, आदेश कुमार, इंद्रजीत राठी, सज्जन जैन, विवेक गोयल, सचिन मोहन गोयल, चरण सिंह, आदेश कुमार, निकुंज बंसल, आकाश कुमार, श्याम सुंदर, अनुज सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






