मुजफ्फरनगर। सेवायोजन कार्यालय एवं चन्द्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज चरथावल के संयुक्त तत्वावधान में एक रोजगार मेले का आयोजन 18 जनवरी को चरथावल में किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की लगभग दस से बारह कम्पनियां लगभग 1150 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार व परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आईडी-बॉयोडाटा लेकर अवश्य आएं। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते हैं। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






