अब मंगलवार को कलेक्ट्रेट घेरने का भाकियू ने किया ऐलान

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और एमएसपी गारंटी कानून की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन कर ऐलान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने इसे लेकर आगामी 7 जनवरी को किसानों से जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए अपने वाहनों के साथ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। इसके साथ ही भाकियू ने प्रयागराज महाकुंभ में किसान कुंभ के नाम से महापंचायत करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। भाकियू शीर्ष नेतृत्व में 14 से 18 जनवरी तक किसानों से प्रयागराज पहुंचने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत ने सिसौली के किसान भवन में तय किया था कि किसानों की लंबित चल रही मांगों और समस्याओं पर सरकारों को जगाने के लिए 7 जनवरी को देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा। इसी कड़ी में भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने सभी को इसके लिए तैयार रहने का संदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि सिसौली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किसानों की मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया था। इस कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित सभी प्रदेशों के जिला मुख्यालयों पर किसान घेराव प्रदर्शन करेंगे। इस दिन मुख्यालयों पर किसानों की लम्बित सभी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंगलवार को होने वाले इस प्रदर्शन में सभी गांवों से यूनियन कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान एकजुटता के साथ इसमें शामिल होंगे। इसके साथ उन्होंने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में भी किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए किसान कुंभ महापंचायत का ऐलान किया है। इन पांच दिनों में प्रयागराज में महापंचायत होगी और स्नान किया जायेगा। इस पंचायत का आयोजन महाकुंभ मेला क्षेत्र में गंगेश्वर थाने के सामने किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal