छुटपुट घटनाओं के बीच मीरांपुर में 57.12 प्रतिशत मतदान के साथ चुनाव संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर बुधवार को संपन्न हुए उप चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ मतदान सुबह धीमी गति से प्रारंभ होने के साथ सूर्य की किरणों के साथ तेजी से बढ़ता रहा। हालांकि देर सायं को आयोग की ओर से जारी मतदान प्रतिशत मीरांपुर विधानसभा सीट पर मात्र 57.12 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। सुरक्षा कारणों से इस बीच मीरांपुर विधानसभा सीट पर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा को 6 जोन और 33 सेक्टरों में बांटा था। सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक संपन्न हुए मतदान में 3 लाख 24 हजार 571 मतदाताओं में से 57.12 प्रतिशत मतदाता ही मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और संगीनों के साए में बुधवार को मीरांपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं 11 बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान और दोपहर एक बजे तक मत 36.75 प्रतिशत तक मतदान हो सका। वहीं तीन बजे तक मीरांपुर उपचुनाव में जहां कुल 49.06 प्रतिशत मतदान और मतदान की समाप्ति तक इस क्षेत्र में कुल 57.12 प्रतिशत तक मतदान हो सका। दिन निकलने के साथ शुरू मतदान प्रतिशत सूर्य अस्त के साथ मात्र 57.12 प्रतिशत तक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अंकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal