मुजफ्फरनगर। राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन का स्थापना दिवस तुलसी पार्क शिवचौक पर हिंदू वीरों ने संपन्न हवन-यज्ञ में प्रतिभाग करते हुए हिन्दुत्व की खातिर हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। पंडित विपिन वत्स के सानिध्य में संपन्न हवन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अरोरा राष्टÑीय संयोजक व सरिता शर्मा अरोरा राष्टÑीय अध्यक्ष महिला का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हवन यज्ञ के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।
राष्टÑीय संयोजक संजय अरोरा ने सभी हिंदू वीरों को संगठन के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदु समाज को संगठित कर जागृत करने का कार्य राष्टÑीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा किया जा रहा है। संगठन द्वारा सभी प्रदेशों में पीड़ित हिंदुओं की आवाज को बुलंद करने के साथ उनकी समस्या समाधान कराया जा रहा है। आज के समय में सोए हुए हिंदू समाज को जाग्रत करते हुए संगठन हिन्दुस्तान के 24 राज्यों में कार्य कर रहा है। जो संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के शिवचौक के 100 मीटर का क्षेत्र को पवित्र स्थल घोषित किए जाने के लिए संगठन द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मुहिम चलाने का ऐलान किया। शिवचौक मुजफ्फरनगर ही नहीं देशभर के हिंदू श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। हिंदू समाज की आस्था में श्रद्धा को देखते हुए प्रशासन को तुरंत शिव चौक के आसपास का 100 मीटर का क्षेत्र पवित्र क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए। उधर, सरिता शर्मा अरोरा ने कहा जिस प्रकार संगठन में महिलाएं भागीदारी ले रही है यह हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने हिंदू समाज की महिलाओं से आह्वान किया कि उन्हें समाज को जाग्रत करने व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान प्रवीण जैन, संजीव शर्मा, प्रमोद वर्मा, संजय ठाकुर, सचिन वर्मा, सीमा ठाकुर, डॉ. योगेंद्र शर्मा, राजेश कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा, संजय गोयल, आशीष शर्मा, अमरीश त्यागी, मोनू, हरि ओम त्यागी आदि उपस्थित थे।






