ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म/निर्वाण एवं शिया सम्प्रदाय द्वारा जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नफली इबादत (विशेष अतिरिक्त नमाज) अदा करने, घरों, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी, आतिशबाजी, जुलूस/जलसे आदि आयोजित किए जाते हैं, जो मुख्य पर्व के बाद भी जारी रहते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान साम्प्रदायिक संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पर्व से पूर्व संबंधित धार्मिक पक्षों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निम्नलिखित मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार-नगर हरिद्वार क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा ज्वालापुर),संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की-सब डिविजन रुड़की क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा रुड़की एवं लंढौरा),तहसीलदार रुड़की-कस्बा मंगलौर, उप जिलाधिकारी हरिद्वार-सब डिविजन हरिद्वार क्षेत्र, (मुख्य रूप से कस्बा ग्राम कुन्हारी),तहसीलदार हरिद्वार-ग्राम धनपुरा,उप जिला मजिस्ट्रेट लक्सर-सब डिविजन लक्सर क्षेत्र,(मुख्य रूप से कस्बा ग्राम सुल्तानपुर एवं खड़ंजा कुतुबपुर),तहसीलदार लक्सर-कस्बा लक्सर,उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर-सब डिविजन भगवानपुर क्षेत्र,तहसीलदार भगवानपुर-ग्राम डाडा जलालपुर एवं सरठेड़ी शाहजहांपुर, थाना भगवानपुर जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उप जिला मजिस्ट्रेट अपने स्तर से अधीनस्थ नायब तहसीलदारों को अपनी सुविधानुसार नियुक्त कर पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे तथा समय-समय पर स्थिति से अवगत कराते रहेंगे। इसके अतिरिक्त अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) हरिद्वार को तहसील हरिद्वार एवं तहसील लक्सर तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) हरिद्वार को तहसील रुड़की एवं भगवानपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। जिला अधिकारी द्वारा आमजन से भी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal