धूमधाम के साथ मनाया गया श्री गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर। पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति द्वारा श्री गुरु नानक देव महाराज जी का 555वां प्रकाश पर्व भगत सिंह रोड सब्जी मंडी के सामने मार्किट में महान कीर्तन दरबार के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बीच पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरुबानी कीर्तन से संगतों को निहाल किया।
कीर्तन दरबार में रागी जत्थे नकुल सिंह एवं हरी सिंह देहरादून वाले ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना, नेक कमाई करना, दया, धर्म का संदेश सारे जग में फैलाया था। हमें भी ऐसे में उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल करना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन श्री गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार सतनाम सिंह हंसपाल ने किया। इस बीच मुजफ्फरनगर के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरजीत सिंह गुराया, महासचिव धनप्रीत सिंह बेदी व समस्त मेंबरों ने पहुंचकर यहां मत्था टेका एवं पंचायती प्रबंधक कमेटी ने सभी का सम्मान गुरु घर का सर्वोच्च सम्मान सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुरु घर के सेवादारों का भी सम्मान किया गया। रात्रि 10 बजे ज्ञानी गौरव सिंह नायक ने अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर संगतों को छकाया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ.प्रीतपाल सिंह कथूरिया, स. सतनाम सिंह हंसपाल, सुरेंद्र वर्मा, सुभाष साहनी, कमलसिंह वाधवा, सरदार संदीप सिंह मान, स. हरमिन्दर सिंह रूपराय, सरदार त्रिलोचन सिंह गंभीर, अनिल टंडन, मीना बांगा, जय कुमार अरोरा, स. बलविंदर सिंह सल, सरदार सुरेंद्र दीप सिंह, स. मोहन सिंह हंसपाल, सरदार गुरिंदर सिंह कोहली, स. जसविंद्र सिंह बग्गा, स. अजीत सिंह, स. राजेश सिंह चंदौक, हिमांशु सिंह, रवि सिंह वाधवा, कविश वाधवा, आशु वर्मा, परमजीत सिंह पम्मी, दारा सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal