मीरापुर उपचुनाव में ककरौली से सीकरी तक हुई कम वोटिंग

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर बीते बुधवार को हुए मतदान के दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस फोर्स की सख्ती और ककरौली में झड़प के बाद हुए बवाल के कारण मुस्लिम बूथों का वोट प्रतिशत कई स्थानों पर कम रहा। सियासी स्तर पर विपक्ष इसका कारण सत्ता के इशारे पर पुलिस फोर्स के द्वारा एक पक्षीय सख्ती करने को बताते हुए पुनः निर्वाचन कराये जाने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं पुलिस प्रशासन निष्पक्ष व्यवस्था का दावा कर रहा है। बूथ वार आंकड़ों पर नजर दौड़ाये तो बवाल के कारण देश भर में सुर्खियों में आए ककरौली और सीकरी गांवों में कम वोटिंग हुई। मीरापुर सीट पर सर्वाधिक मतदान गांव जीवनपुरी के वोटरों ने दिखाया। इस गांव के एक अकेले मतदान बूथ पर 91.92 प्रतिशत वोटरों ने अपने वोट डाले तो किशनपुर गांव के बूथ संख्या 93 पर वोटरों को जोश सुस्त रहा। यहां केवल 29.11 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। 60 बूथों पर 50 प्रतिशत से ज्यादा तो 15 बूथों पर 40 प्रतिशत से भी कम वोटिंग होने के कारण यहां पर जीत और हार को लेकर अब वोटों के छोटे दलों में बंटवारे के आधार पर ही परिणाम सामने आयेगा। अभी तक मुस्लिम क्षेत्रों में कम वोटिंग के आधार पर यहां भाजपा-रालोद गठबंधन की जीत की संभावना का दावा और प्रबल माना जा रहा है, लेकिन परिणाम चौंकाने वाले भी हो सकते हैं।
मीरापुर उपचुनाव इन दिनों ककरौली में थानेदार द्वारा महिलाओं पर पिस्टल तानने के वायरल वीडियो पर राजनीतिक गरमाहट के बीच घिर गया है। इस बवाल के बाद क्षेत्र में अनेक गांवों के पालिंग बूथों पर वोट नहीं डालने दिये जाने की शिकायतों का असर भी मतदान प्रतिशत पर साफ नजर आ रहा है। मीरापुर सीट पर कुल 57.10 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पंजीक 324571 मतदाताओं में से बुधवार को मतदान के दिन 185322 वोटरों ने अपने वोट डाले हैं। इनमें 171912 पुरुषों में से 101136, 152644 महिला वोटरों में से 85284 और 15 अन्य मतदाताओं में से 02 ने अपने अपने वोट डाले हैं। सर्वाधिक 91.92 प्रतिशत मतदान गांव जीवनपुरी के बूथ संख्या 284 जूनियर हाईस्कूल में डाले गये। गांव में यह अकेला ही बूथ हैं, यहां पंजीकृत 668 वोटरों में से 614 ने वोट डाले, जिनमें 326 पुरुष और 288 महिला वोटर शामिल हैं। जबकि सबसे कम वोटिंग किशनपुर के बूथ संख्या 93 पर हुई। यहां पंजीकृत 1223 वोटरों में से 356 वोट पड़े, इनमें 219 पुरुष और 137 महिला वोटरों ने अपने वोट डाले। किशनपुर के दूसरे पोलिंग बूथ संख्या 92 पर भी कुल 34.98 प्रतिशत मतदान ही हुआ। मीरापुर उप चुनाव में कुल 328 पोलिंग बूथों में से 60 बूथ ऐसे रहे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। जबकि 31 बूथों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े हैं। 14 बूथों पर 30 से 40 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है। 6 बूथ ऐसे हैं, जिनमें 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गये। जबकि एक बूथ पर 30 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है।
गांव सीकरी भी मतदान के दौरान विवादों में आया लोगों ने बड़े पैमाने पर पुलिस पर वोट न डालने देने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, सपा व बसपा प्रत्याशियों की शिकायत पर खुद डीएम को गांव में पहुंचकर बूथों का जायजा लेने के लिए विवश होना पड़ा था। यहां बने सात पोलिंग बूथों में से छह बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 से भी कम रहा है। केवल एक बूथ संख्या 44 पर ही 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। बवाल के कारण सुर्खियों में बने गांव ककरौली के नौ में से चार बूथों पर मतदान प्रतिशत 30 से 40 प्रतिशत के बीच ही रहा, जबकि तीन बूथों पर 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई। दो बूथ ही ऐसे रहे जहां 50 से 55 फीसदी वोट पड़ पाये। जौली गाव के छह बूथों पर भी कम वोटिंग हुई। यहां पर एक ही बूथ पर 50 प्रतिशत मतदान हो पाया। तिस्सा गांव में भी औसतन वोटिंक का प्रतिशत 50 ही रहा। सिकन्दरपुर में भी वोटिंग का प्रभाव निम्न स्तरीय ही रहा। यहां छह बूथों में से एक पर भी 50 फीसदी मतदान नहीं हुआ। दंगों के कारण पहचान बनाने वाला गांव कवाल भी ज्यादा वोटिंग का जोश नहीं दिखा पाया। यहां पर औसतन 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। गांव ढांसरी में वोटरों ने भरपूर जोश दिखाया और यहां 70 फीसदी मतदान हुआ है। इसके साथ ही तेवड़ा, कम्हेडा, खेडी फिरोजाबाद में भी मतदान औसत रहा है। कुल मिलाकर मतदान प्रतिशत कम रहने और कुछ मुस्लिम इलाकों में कम वोटिंग के बाद जीत और हार को लेकर चौपालों पर जो चर्चा गरम है, उसमें भाजपा-रालोद की जीत की संभावना और प्रबल बताई जा रही है, लेकिन हाथी, केतली और पतंग के साथ ही पिछड़े वर्ग और गुर्जर बाहुल्य ग्रामों में भी कम वोटिंग होना एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। छोटे दलों के प्रत्याशियों के बीच होने वाला वोटों का बंटवारा भी इस जीत और हार में बड़ा उलटफेर करने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal