श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन में प्रेरणादायक: धमेंद्र उपाध्याय

Share :

मुजफ्फरनगर। गौशाला नदी रोड स्थित श्री मदनानंद वानप्रस्थ आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के 5वें दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी व गोवर्धन पूजा कथा श्रद्धालुओं को संगीतमय सुनाई।
आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। श्रीकृष्ण ने अपने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण अपने नटखट स्वभाव के चलते ही यशोदा मां के पास हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। आचार्य श्री ने कहा कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो गोवर्धन पर्वत है। श्री कृष्ण की बात पर व्रज में गोवर्धन पूजा होती है। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चारधाम यात्रा पर रवाना हुए ब्रिटेन, फ्रांस और माॅरीशस के हिंदू श्रद्धालु

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मॉरीशस, फ्रांस, यूके से आए हिंदू तीर्थ यात्रीयों का जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। ओवरसीज हॉलीडे टूर्स इंडिया के तत्वाधान में पूर्व राज्य मंत्री एवं नैनीताल पर्यटन परिवहन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष ललित पंत, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा, दिवाकर गुप्ता एवं स्वामिनी वेद

हरिद्वार महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी बेहद संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं।

पुलिस ने सिखाया स्टंटबाजों को सबक, पांच वाहन किए सीज

कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी हरिद्वार (रिपोर्टर)। शादी समारोह में जाते वक्त कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हूटर बजाते हुए स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 5 कारों को सीज कर दिया। साथ ही स्टंटबाज युवकों को भी भविष्य में

संतों ने की कुंभ मेले के दौरान आश्रमों को विशेष सुविधाएं और रियायत दिए जाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी एवं महामंत्री संत रामविशाल दास ने मेलाधिकारी को ज्ञापन देकर कुंभ मेले के दौरान आश्रमधारी संतों एवं आश्रमों को विशेष सुविधाएं और रियायत दिए जाने की मांग की है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी एवं संत रामविशाल दास ने कहा कि कुंभ अवधि में

कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 3 स्थित कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से खुले में बह रही गंदगी की वजह से वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए सीवर लाईन जल्द ठीक कराने की मांग की है। कमलदास कुटिया निवासी

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal