डी.ए.पी.(DAP) तथा एन.पी.के.(NPK) में कौन है बेहतर!

Share :

मुजफ्फरनगर। डी.ए.पी.(DAP) तथा एन.पी.के.(NPK) में बेहतर कौन है? भारतीय कृषि में उर्वरक (खाद) का एक मत्वपूर्ण स्थान है | किसी भी तरह की फसल हो उसमें खाद का प्रयोग जरूर करते हैं | किसान भाई ज्यादा तर बुवाई के समय DAP तथा NPK खाद का ही प्रयोग करते हैं बिना यह जाने की इनके प्रयोग से उन्हें क्या फायदा या नुकसान है | अक्सर किसानों के पास दोनों खादों को लेकर एक ही सवाल रहता है की दोनों में से बेहतर कौन है तथा किस फसल के लिए कौन सी खाद ज्यादा उपयोगी है | किसान समाधान आप के लिए दोनों खादों के बारे में जानकारी लेकर आया है | डी.ए.पी.(DAP) खाद:- DAP का पूरा नाम diammonium phosphate होता है | इसमें 18% नाईट्रोजन तथा 46% फास्फोरस होता है | इस18% नाईट्रोजन में से 15.5% अमोनियम नाईट्रेट होता है तथा 46% फास्फोरस में से 39.5% फास्फोरस पानी में घुलनशील होता है | बचा हुआ फास्फोरस मिट्टी में ही घुलता है | डाई अमोनियम फास्फेट (डी.ए.पी.) की पहचान किसान भाई नीचे दिए गए गुणों से कर सकते हैं | सख्त, दानेदार, भूरा, काला, बादामी रंग नाखूनों से आसानी से नहीं छूटता। डी.ए.पी. के कुछ दानों को लेकर तम्बाकू की तरह उसमें चूना मिलाकर मलने पर तीक्ष्ण गन्ध निकलती है, जिसे सूंघना असह्य हो जाता है। तवे पर धीमी आंच में गर्म करने पर दाने फूल जाते है। एन.पी.के.(NPK) खाद:- NPK खाद तीन तरह के अनुपात में आते हैं जो खाद के पैकेट पर लिखा रहता है | 18:18:18 , 19:19:19 तथा 12:32:16: के अनुपात में लिखा रहता है | इसमें पहला अंक नाईट्रोजन दूसरा अंक फास्फोरस तथा तीसरा अंक पोटेसियम होता है | ज्यादातर किसान 12:32:16 का ही प्रयोग करते हैं | इसमें 12% नाईट्रोजन, 32% फास्फोरस तथा 16% पोटैशियम होता है | अभी कुछ समय से जिंक कोटेड रहने पर 0.5% जिंक की मात्रा रहती है | यूरिया अथवा NPK खाद की पहचान किसान भाई नीचे दिए गए गुणों से कर सकते हैं | सफेद चमकदार, लगभग समान आकार के गोल दाने। पानी में पूर्णतया घुल जाना तथा घोल छूने पर शीतल अनुभूति। गर्म तवे पर रखने से पिघल जाता है और आंच तेज करने पर कोई अवशेष नही बचता। उपयोग:- दोनों खाद दानेदार रहती है इसलिए दोनों खाद को बीज की बुवाई के समय प्रयोग करें | NPK:- NPK (12:32:16) का प्रयोग दानेदार फसल के लिए करें जैसे धान ,मुंग, उड़द, गेंहू इत्यादी | क्योंकि इसमें 16% पोटैसियम रहता है जिससे फसल के दानों में चमक तथा वजन बढ़ाने में मदद करता है | DAP:- एक बात ध्यान देने की बात है की DAP में पोटैशियम नहीं होता है | जिस कारण दानेदार फसलों के लिये उतना उपयुक्त नहीं है जितना की NPK होता है | इसलिए आप इसका प्रयोग फूल वाली फसल सब्जियों के लिए कर सकते हैं | एक बात यह है की NPK घुलनशील है जबकि DAP नहीं है | इसलिए डी.ए.पी. कुछ समय के बाद मिटटी में मिलने के बाद पौधों में असर दिखता है | NPK हल्की जमीन के लिए उपयोग करना ज्यादा अच्छा रहता है जबकि डी.ए.पी. भारी जमीन के लिए उपयोग करना ज्यादा अच्छा रहता है | अगर एक ही तरह की जमीन है तो फिर NPK उपयोग करना ज्यादा जरुरी है | अगर DAP में MOP (60% वाला) मिलायें तो अच्छा रिजल्ट देता है | DAP में MOP की मात्र 1:1/3 के अनुपात में होना चाहिए | इसका मतलब यह हुआ की एक भाग DAP तथा 1/3 भाग MOP होना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal