अब गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अल्ट्रसाउंड केंद्रों पर मिल रही सरकारी सुविधा

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिन गर्भवती महिलाओं ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 1, 9, 16 व 24 को सरकारी अस्पताल में गर्भवस्था जांच करवाई गई थी, वो समस्त गर्भवती महिलाएं क्यूआर कोड-मोबाईल पर प्राप्त एसएमएस के माध्यम से प्राइवेट अल्ट्रसाउंड केंद्रों पर अल्ट्रसाउंड फ्री में करवा सकती है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर महिलाओं को ईरुपी वाउचर के माध्यम से अल्ट्रासाउंड सुविधा दी जा रही है। पीएमएसएमए के अंतर्गत ऐसे में अल्ट्रसाउंड सेंटर पर क्यूआर कोड के माध्यम से फ्री अल्ट्रासाउंड करा सकते हैं। अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जारी सूची में संतोष अल्ट्रासाउंड पुरकाजी, स्टार रेडियोलाजी जानसठ, श्री जी अल्ट्रासाउंड सेंटर महावीर चौक, आशीर्वाद नर्सिंग होम सदर बाजार, मनोकामना अल्ट्रासाउंड सेंटर जानसठ, लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड चरथावल, भारत मेडीकेयर मोरना, जीत नर्सिंग होम, हिन्द डायग्नोस्टिक सेंटर सदर बाजार, मलिक नर्सिंग होम व आस्था नर्सिंग होम बुढ़ाना, डॉ. मंजुला बलियान अल्ट्रासाउंड शाहपुर, संजीवनी अल्ट्रासाउंड खतौली, अनुश्री अल्ट्रासाउंड सेंटर गौशाला रोड मुजफ्फरनगर, गुप्ता क्लिनिक एडं अल्ट्रासाउंड सेंटर खतौली, तोमर अस्पताल शाहपुर, आरोग्य अस्पताल चरथावल, भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर, संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर खतौली, सत्यम इमैजिन एडं अल्ट्रसाउंड सेंटर शाहपुर को इस पैनल में शामिल किया गया है। सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मुफ्त योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी अस्पताल की एक रुपए पर्ची तथा पर्ची पर लिखाया हुआ मोबाइल नंबर के साथ ही पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई