कंपनी लगा रही पालिका को चूना, कुंभकरणी नींद में सोए पालिका अफसर

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र की दिशा व दशा बदलने की दिशा में पालिका द्वारा डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन का कार्य कर रही नई दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी द्वारा रोजमर्रा लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है, लेकिन कुंभकरर्णी नींद में सोये पालिका प्रशासन को इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं है। पूर्व में कंपनी से हुए अनुबंध के अनुसार न तो शहरी क्षेत्र में सफाई हो रही है। वहीं तय शर्तो के बीच सभी घरों से प्रतिदिन डोर- टू-डोर कूडा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है। बड़ी बात यह कंपनी की गाड़ी तेज आवाज में मौहल्ले से होकर गुजर जाती है, और घर से बाहर कूड़ा लिए परिवार गाड़ी के गुजर जाने पर स्वयं को ठगा सा महसूस करते रह जाते हैं। इसके बावजूद भी पालिका प्रशासन कम्पनी को हर माह लाखों रुपए भुगतान कर रही है, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारियों का निजी स्वार्थ छिपा हुआ दिखाई दे रहा है।
शहरी क्षेत्र में सफाई को लेकर पालिका प्रशासन ने नई दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी संग अनुबंध हुआ है। कम्पनी पर अनुबंध में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सड़क किनारे पड़े कूड़े आदि को उठवाने की जिम्मेदारी है। कम्पनी द्वारा उक्त कार्य सही ढ़ग से नहीं किया जा रहा है। वैसे शहरी क्षेत्र में करीब 86 हजार से अधिक भवन है। वहीं पालिका में शामिल हुए 11 गांव में करीब 35 हजार भवन अतिरिक्त है। इन भवनों से प्रतिदिन कम्पनी कूड़ा कलेक्शन नहीं कर पा रही है, जबकि कूड़ा उठाने के लिए पालिका ने कम्पनी को टिपर वाहन दिए हुए है। उधर, कूड़ा लेने के लिए प्रतिदिन गाडियां वार्डो में नहीं पहुंच रही है और अगर पहुंच भी गई तो तेज गति और आवाज में यह कर्मचारी कुछ घरों का कूड़ा उठाकर अपने कार्य की इतिश्री समझ बैठे है। स्थानीय लोग इस व्यवस्था से परेशान है। वहीं कई गाड़ियां शामली रोड पर काली नदी के निकट ही कूड़े को डाल रही है। इसके अलावा शहर की सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर हर ओर लगे हंै। डलावघरों से कूड़ा समय पर न उठाने की शिकायत लगातार मिल रही है। पालिका प्रतिमाह जब कम्पनी पर लाखों रुपए खर्च कर रही है तो फिर ऐसे में कूड़े का निदान न हो पाने में समस्या क्या आ रही है, इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal