आरोपी नर्सो को मेडिकल वार्ड से हटाकर भेजा सर्जिकल वार्ड

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल एक बार फिर रिश्वत और मरीजों से इलाज के नाम पर होने वाले सुविधा शुल्क को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के निरीक्षण के बीच दो नसों पर लगे सुविधा शुल्क आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल वार्ड से ही हटा दिया है। मामले की जांच के लिए 3 चिकित्सकों की समिति गठित की गई है। यह समिति एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट अधिकारियों को देगी, जिसके बाद आरोपी नसों पर कार्रवाई तय होगी।
नगर क्षेत्र के मौ. उत्तरी रामपुरी निवासी एक परिवार की बीते दिनों दाल चावल खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई थी, जिसमें एक बच्ची की मौत भी हो गई थी। अस्पताल में पीड़ित परिवार के मरीजों को देखने के लिए जब राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल में पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने अन्य मरीजों से बात की थी। कुछ मरीजों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज के नाम पर 300 रुपए सुविधा शुल्क के रूप में लेने का आरोप लगाया था। इसमें मुख्य रूप से इंचार्ज नर्स प्रीति और सविता आर्या का नाम खुलकर सामने आया था कि वह वार्ड में भर्ती मरीजों से वसूली कराती हैं और सुविधा शुल्क मिल जाने के बाद भर्ती मरीज को दवा आदि सुविधाएं देती है। राज्यमंत्री ने सीएमएस और चिकित्सकों पर इस अव्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फजीहत के बाद में सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने दोनों नर्स से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के साथ उन्हें मेडिकल वार्ड से हटाकर अब सर्जरी वार्ड में तैनात किया है। वहीं मामले की जांच के लिए 3 चिकित्सकों की जांच समिति गठित की गई। गठित जांच समिति में चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता, मैटर्न अखिलेश त्यागी और डॉ. अशोक कुमार को शामिल करते हुए एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal