पत्नी ने डीएम को मिला दिया फोन, एनएसए की मिल गई पालिका से छुट्टी

Share :

मुजफ्फरनगर। अपने ही बेटे की तबियत खराब होने के बावजूद भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को छुट्टी न मिलने पर परेशान पत्नी ने डीएम को फोन मिलाते हुए पूरी समस्या से अवगत कराया, तो डीएम ने पालिका प्रशासन से अविलंब नगर स्वास्थ्य अधिकारी को छुट्टी देने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर पालिका चेयरपर्सन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को छुट्टी देने के साथ उनका चार्ज मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार को दिया।
शासन के निर्देश पर शहर में वर्तमान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान अपने अंतिम पड़ाव की ओर है, जिसके तहत पालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के बूते लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार की ड्यूटी लगी हुई है। उधर, बीते कई दिनों से उनके बेटे की तबियत भी खराब चल रही है। ऐसे में बेटे को अच्छे चिकित्सक को दिखाने के लिए उन्हें नगरपालिका से छुट्टी नहीं मिल रही थी। इस बात से परेशान उनकी पत्नी ने बीते 26 सितम्बर को सीधे डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा को फोन कर दिया। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा के समक्ष फोन पर अपने परिवार की परेशानी को रखने के साथ बेटे की बीमारी के बीच पति को अवकाश न मिल पाने से अवगत कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी की डीएम ने समस्या सुनकर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को फोन करते हुए तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को अवकाश पर भेजने के निर्देश दिये। ईओ ने इस बारे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की जानकारी दी। नगर पालिका चेयरपर्सन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को छुट्टी देने के साथ ही मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को अपने कार्य के साथ ही नगर स्वास्था अधिकारी के पदीय दायित्व को निभाने का प्रभार भी सौंपा गया।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बीते दिवस नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पत्नी ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके बेटे की तबियत खराब है और डॉ. अतुल की परिवार को अधिक जरुरत है। डीएम ने ईओ को निर्देश दिये थे कि डॉ. अतुल को तत्काल प्रभाव से अवकाश पर भेजा जाये। ऐसे में मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ऐसे में पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान को अपने कार्य के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पदीय दायित्व निभाने का प्रभार भी सौंपा गया।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नगरपालिका में अवकाश के लिए कोई भी आवेदन नहीं किया था और न ही अपने बेटे की तबियत खराब होने के बारे में अवगत कराया था, लेकिन डीएम साहब ने उनको अवकाश पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वैसे भी अवकाश स्वीकृति का अधिकार चेयरपर्सन को ही है, ऐसे में उन्होंने डीएम के आदेशों की जानकारी उन्हें दे दी, जिसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी को एक पक्षीय आधार पर अवकाश पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal