जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन में बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा।
सम्मेलन का शुभारंभ 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हुआ। इसके बाद 14 और 15 नवंबर को मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम मेडेलिन होटल (Madelein Hotel), मुजफ्फरनगर में आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में चिकित्सा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगी।
नवीनत शोध और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर होगी चर्चा
UP PEDICON 2026 में नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल, बच्चों का पोषण, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य की उभरती चुनौतियों और गंभीर बाल रोगों के आधुनिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से वैज्ञानिक व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, इंटरैक्टिव सत्र और शैक्षणिक कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। सम्मेलन का उद्देश्य बाल चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल को विकसित करना और बच्चों को बेहतर तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नए प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति में डॉ. रविंद्र जैन आयोजन अध्यक्ष (Organising Chairperson), डॉ. हेमंत कुमार आयोजन प्रेसिडेंट (Organising President) और डॉ. अभिषेक यादव आयोजन सचिव (Organising Secretary) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आयोजन समिति का मानना है कि UP PEDICON 2026 चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, शोध और अनुभव के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इससे मुजफ्फरनगर के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा के क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। समिति ने देश और प्रदेश के बाल रोग विशेषज्ञों तथा चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों से सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। सम्मेलन के तहत 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 14 और 15 नवंबर को मेडेलिन होटल में मुख्य वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र होंगे। UP PEDICON 2026 को चिकित्सा में नवाचार, बेहतर उपचार और स्वस्थ बचपन के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal