नगर में 10 बडे बकायेदारों के खिलाफ हुआ बकाया वसूली अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका की आय बढ़ाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच नगर में अपने प्रभाव और रसूखों के कारण पालिका टैक्स चुकाने में ना नुकुर करने वालों पर पालिका प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर ली है। पालिका टैक्स विभाग ने ऐसे में 50 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची बना ली है। इनमें नगर क्षेत्र के नामचीन हॉस्पिटल, मॉल, व्यवसायिक व आवासीय भवन शामिल किए हैं। इन बड़े बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेजने की तैयारी है। पालिका की इस सूची में सबसे बड़ा बकायेदार के रूप में बड़े घराने के मुख्य रोड पर स्थित व्यवसायिक भवन को चिन्हित किया है। भवन पर पालिका टैक्स के रूप में करीब 15 लाख रुपये बकाया चल रहे हैं, इसके साथ 10 बकायेदारों पर ही 28 लाख रुपये से ज्यादा टैक्स शेष है, जो कई वर्षो से पालिका में टैक्स नहीं चुका पा रहे थे।
पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, इनमें व्यवसायिक लाइसेंस के दायरे को बढ़ाया है, तो वहीं सीमा विस्तार में मिले नए क्षेत्र में टैक्स निर्धारण प्रक्रिया प्रगति पर है। इसी कड़ी में पालिका के बड़े बकायदारों की खबर लेने की तैयारी हो गई है। पालिका टैक्स विभाग में 50 हजार या इससे अधिक का टैक्स नहीं चुकाने वाले करदाताओं की सूची तैयार कर ली है। सूची में मौ. खालापार, गांधी कालोनी, द्वारकापुरी व केवलपुरी के लोग शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार भोपा रोड द्वारकापुरी में संचालित भवन स्वामी पालिका के करदाताओं में सबसे बड़े बकायेदार के रूप में उभरे हंै, जिन पर पालिका के हाउस टैक्स व वाटर टैक्स के रूप में 14 लाख 89 हजार 628 रुपये बकाया हैं। बकायेदारों की सूची में कारोबारी की माता के साथ छोटे भाई पर टैक्स के रूप में बड़ा बकाया हैं। इसके साथ नसीम पुत्र मकसूद अहमद मौ. खालापार पर 4.66 लाख रुपए, शकुन्तला देवी पत्नी सुखवीर सिंह खालापार पर 2,63,214 रुपए, इन्द्रा रानी पत्नी सुभाष चन्द गांधी कालोनी पर 1 लाख 87 हजार रुपए, द्वारकापुरी स्थित ग्रेवाल जनरल हॉस्पिटल प्रा. लि. पर 1, 72,868 रुपए, हनीफ पुत्र बुन्दू दक्षिणी खालापार पर 68,746 रुपए, केवलपुरी की रईसा पत्नी शौकत 63,712 रुपए व पदम सिंह पुत्र करता राम मौ. खालापार पर कुल 71,416 रुपए टैक्स के रूप में बकाया हैं। इनके साथ अन्य बकायेदारों को सूची के बूते वसूली अभियान शुरू करने को कदम बढ़ाए है। इन 10 बकायेदारों से पालिका परिषद् को हाउस और वाटर टैक्स के रूप में 28 लाख 87 हजार 52 रुपये की वसूली करनी है।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पालिका में टैक्स न चुकाने वाले बकायेदारों की सूची बनाई गई है। 50 हजार से अधिक के करदाताओं की सूचीबद्ध करते हुए आगामी एक दो दिनों में इन्हें टैक्स विभाग की ओर से बकाया वसूली के डिमांड नोटिस जारी किये जा रहे हैं। बकायेदारों द्वारा टैक्स न चुकाने का कारण सहित जवाब देने और बकाया टैक्स राशि का भुगतान करने के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। इस अवधि में यदि कोई बकायेदार करदाता नोटिस का जवाब नहीं देता और न शेष बकाया राशि जमा कराता है तो उसके खिलाफ पालिका प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई