एमआरएफ सेंटर न बनने पर अब ईओ-एई के वेतन पर रोक

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् में दो बड़े अफसरों पर शासन स्तर से हुई कार्यवाही से बड़ी हलचल मची है। स्वच्छ भारत मिशन में कूड़े से खाद्य बनाने व पृथकीकरण को नगर क्षेत्र में बनने वाले पांच नये एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराने के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराने के कारण शासन ने कड़ी नाराजगी के साथ जवाब तलब किया है। इसमें पालिका ईओ व एई निर्माण का वेतन रोक दिया है।
नगरपालिका परिषद् अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों में कूड़े के सेगरिकेशन को स्वच्छ भारत मिशन में 5 नये एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराने के लिए शासन से 1 करोड़ 73 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसमें एक एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए पालिका को 33.67 लाख मिले थे। इससे पूर्व पालिका को 1 एमआरएफ सेंटर के लिए पैसा मिला था, जिससे रुड़की रोड चुंगी के पास पालिका ने अपनी भूमि पर इसका निर्माण पूर्ण कराया। अब पालिका को 5 नये एमआरएफ सेंटर के लिए भूमि की तलाश थी। सीमा विस्तार में तत्कालीन ईओ हेमराज सिंह ने कूकड़ा, बीबीपुर और सहावली में एसडीएम सदर से सीमा विस्तार के बाद पालिका में अधिकार क्षेत्र की सरकारी भूमि को उपलब्ध कराने की मांग की थी। तीनों स्थानों पर भूमि देखने के साथ शासन को प्रस्ताव भेज दिये गये, लेकिन कूकड़ा में भूमि पर विवाद होने व दूसरे स्थानों पर प्रशासनिक सहयोग के अभाव में भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका और नये एमआरएफ सेंटर निर्माण का मामला ही लटका गया, जबकि स्वच्छ भारत मिशन निदेशालय से नए एमआरएफ सेंटर के निर्माण और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी पालिका से मांगी जा रही थी। इस बीच निर्माण विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजकर निर्माण प्रक्रिया में बताया गया। अब एमआरएफ सेंटर निर्माण समयावधि में न होने और भूमि अधिग्रहण भी न होने से नाराज शासन ने कार्यवाही की है। बताया है कि शासन की नाराजगी के बाद डीएम ने पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए जवाब मांगा है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एमआरएफ सेंटर का निर्माण न होने पर शासन स्तर से कार्यवाही की गयी है। इस मामले में निर्माण विभाग को कार्य करने के साथ शासन को भी रिपोर्ट भेजनी थी, लेकिन इसमें कोई गंभीरता नहीं दिखाई दी गई। इसके लिए उन्होंने एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह से जवाब तलब किया है और उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि रुड़की रोड चुंगी पर निर्मित एमआरएफ सेंटर में मैनुअली कार्य कराया जा रहा है। यहां पर मशीन लगाने के लिए डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में 16 लाख 97 हजार 600 रुपए कीमत की 6 मशीनें खरीदने के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई