पीआरडी स्वयंसेवक ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में बढ़ती अफसर शाही और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा सार्वजनिक मंच से स्वीकार करने के बाद इसके अगले दिन सोमवार को एक पीआरडी स्वयं सेवक को विभागीय भ्रष्टाचार की शिकायत पर वर्दी पहनकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते दिखा। इस पीआरडी के जवान ने डीएम के नाम दिए प्रार्थना पत्र में अपने ही कमांडेंट और विभागीय बाबू पर बिना रिश्वत ड्यूटी न लगाने के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग उठाई।
सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मेघाखेड़ी निवासी समुन्द्र पाल पुत्र मेहरचन्द पीआरडी स्वयंसेवक है। सोमवार को पीआरडी जवान समुन्द्र पाल अपनी वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट में पहुंचा और डीएम दफ्तर के पास विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपने हाथों में डीएम के नाम प्रार्थना पत्र लिए पीआरडी समुन्द्र पाल ने कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद भी विभागीय कमांडेंट सचिन कुमार व बाबू यशपाल बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। बिना पैसे लिए किसी भी स्वयं सेवक की ड्यूटी नहीं लगाते हैं, जो इनके मन की मुराद पूरी करता है उसे मनचाही ड्यूटी और स्थान उपलब्ध कराया जाता है, वहीं जो पैसा देने में असमर्थता व्यक्त करता है उस स्वयंसेवक की ड्यूटी 35 किमी दूर लगा दी जाती है। वहीं उसे अन्य तरीकों से परेशान किया जाता है। समुन्द्र पाल ने आरोप लगाया कि जब उसने आवाज उठाई और विरोध किया तो उसे भी प्रताड़ित करते हुए उसे पागल घोषित करने की साजिश रची। पीआरडी जवान ने डीएम से विभागीय भ्रष्टाचार मामले में जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई