जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

Share :

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ​जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक। ​घर-घर गणना: 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी। इसके अलावा ​रिविजनल राउंड: 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक होगा।
​कुल इन्यूमरेशन ब्लॉक: 6,190 तथा। ​तैनात कुल कार्मिक (प्रगणक एवं पर्यवेक्षक): 5,537 होंगे। ​प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तीन चरणों में 3-दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है: ​प्रथम चरण: 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 को हो चुका है जबकि दूसरा चरण 4 नवंबर से 6 नवंबर 2026 चल रहा है। ​तृतीय चरण: 12 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा।
–​स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और वर्गों हेतु विशेष तिथियां तय की गई हैं:
​16 नवंबर: राजस्व, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि दिवस
​17 नवंबर: स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण विकास एवं कृषि दिवस
​18 नवंबर: युवा, खेल और मीडिया दिवस
​20 नवंबर: न्यायिक दिवस
​21 नवंबर: वर्दीधारी/सुरक्षा बल दिवस (नोट: विज्ञप्ति अनुसार)
​22 नवंबर: केंद्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त दिवस
​23 नवंबर: शिक्षा दिवस
​24 नवंबर: स्वास्थ्य दिवस
​25 नवंबर: उद्योग, परिवहन एवं अभियांत्रिकी दिवस
​26 नवंबर: महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस
​27 नवंबर: डिजिटल एक्सेस सपोर्ट दिवस
​28 नवंबर: वर्क फ्रॉम होम/डिजिटल उद्यमी दिवस
​29 नवंबर: गौरव दिवस
​ अधिकारियों के लिए आवश्यक निर्देश
​मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश: कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़ें। अधिकारीगण पहले खुद अपनी स्व-गणना करें और अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों से भी अनिवार्य रूप से कराएं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने निर्देश दिए कि तहसील, ब्लॉक और विभागीय स्तर पर पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक आदि) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि आम जनता को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जा सके। ​स्व-गणना के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग अपने नियमित विभागीय कार्य भी सुचारू रूप से जारी रखें। बैठक के दौरान पीपीटी (PPT) के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग

सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

देश खाप 84 के चौधरी संजीव तोमर ने की राकेश टिकैत से मुलाकात, कई अहम सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश खाप (तोमर) के चौधरी संजीव तोमर ने तोमर खाप के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीते दिवस मुजफ्फरनगर स्थित किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने सभी मेहमानों का शॉल भेट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि देश खाप के मुखिया चौधरी

भगत सिंह रोड पर नहीं लगने दिया बाजार, भाजपा नेता संजय गर्ग का घेराव, पुलिसकर्मी से नौकझोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर बुधवार देर रात तक भगत सिंह रोड पर असमंजस की स्थिति बनी रही और पुलिस और सड़क के दोनों और फंड लगाकर अपना कारोबार करने दूर दराज से आए दुकानदारों को खरीदने के लिए झूठी रही। भगत सिंह रोड पर इस बार स्थानीय दुकानदारों की मांग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal