मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. कीर्ति गोस्वामी सहित वरिष्ठ चिकित्सकों, जूनियर डॉक्टरों और अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। भजन कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत भजनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता से जुड़ने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भजन और आध्यात्मिक संगीत भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन व्यक्ति को मानसिक शांति देने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आज की व्यस्त जीवनशैली में इस तरह के कार्यक्रम लोगों को कुछ समय स्वयं से जुड़ने और तनाव से मुक्त होने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गौरव स्वरूप ने कहा कि संगीत और भक्ति का संगम मनुष्य के विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रभावी माध्यम है। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में ऐसे आयोजन होने से चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को भी नियमित कार्यव्यवस्था के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक सुकून प्राप्त होता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लिया और आयोजन को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ आपसी मेलजोल बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग






