सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर का दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शहर के सेनेट्री व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारी, एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न सेनेट्री प्रतिष्ठानों के संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
एसोसिएशन के सचिव विकास भार्गव ने अपने संबोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के बदलते व्यापारिक परिवेश में हमें आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, लेकिन अपने स्थानीय व्यापार और बाजार की मजबूती को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच अपने शहर के प्रतिष्ठित दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खरीदारी को प्राथमिकता दें, क्योंकि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना शहर की अर्थव्यवस्था, रोजगार और व्यापारिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने डिजिटल पेमेंट एवं UPI के बढ़ते उपयोग पर भी बात रखते हुए कहा कि डिजिटल भुगतान आज व्यापार को सरल और सुविधाजनक बना रहा है, लेकिन इसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है। किसी अनजान लिंक, फर्जी QR कोड, OTP या UPI PIN साझा करने से बचें और प्रत्येक डिजिटल लेनदेन में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि जागरूक व्यापारी ही सुरक्षित और मजबूत व्यापारिक व्यवस्था का आधार बन सकता है।कार्यक्रम में मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी को दीपावली के उपहार भी भेंट किए गए। आपसी मेलजोल, हंसी-खुशी और नए उत्साह के साथ समारोह एक सुंदर पारिवारिक मिलन के रूप में संपन्न हुआ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुधीर मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं सह सचिव वैभव मित्तल सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बन गई बात : फेरी पटरी वालों की भगत सिंह रोड पर लगी दुकानें

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीती रात्रि ट्रिपल इंजन की सरकार में भाजपा जिला महामंत्री के साथ पुलिस कांस्टेबल द्वारा किए दुर्व्यवहार के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में उपजे आक्रोश को ठंडा करने की खातिर गुरुवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान और योगी सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, शिव चौक पहुंच गए। उन्होंने भगत

एमजी पब्लिक स्कूल की छात्राओं का राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में दबदबा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों छात्राओं ने आगामी इंटरनेशनल परफॉर्मिंग

सनातन धर्म कॉलेज में धन वर्षा कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को सनातन धर्म कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों एवं पंजाब एंड सिंध बैंक, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में *धन वर्षा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण स्वगणना हेतु डीएम ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

​मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ​जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) को त्रुटिहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार 5 नवंबर को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ​जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भजन संध्या आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत से सजे इस आयोजन में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और मेडिकल कॉलेज के ट्रेजरार

राज्य स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए हरिद्वार जनपद में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपदभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके माध्यम से जहां प्रदेश की विकास यात्रा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal