मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद नवीन मंडी स्थल में व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित रखने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली के अवसर पर रविवार को भी नवीन मंडी स्थल, मुजफ्फरनगर में व्यापार पूर्व की भांति सुचारू रूप से चलेगा। सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलकर सामान्य रूप से व्यापार एवं कारोबार कर सकेंगे।

संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि व्यापारी एकता, आपसी सहयोग एवं व्यापारिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए संघ निरंतर व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है। महामंत्री अचिंत मित्तल एवं कोषाध्यक्ष अशोक बंसल ने सभी व्यापारियों से आपसी समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की।
बैठक में सचिन सिंघल, कृष्ण चन्द्र मुंदड़ा, अंकित गर्ग जगवीर सिंह, दिनेश राठी, नितिन कुमार मनीष चौधरी, रिंकल बंसल, अनुज सिंघल, रजत सिंघल, शिवम सिंघल, शुभम मित्तल, भारत सिंघल, पराग गोयल, नवल प्रकाश अग्रवाल, अर्पित सिंघल, अमुल सिंघल, रवि शर्मा, कमल गोयल, विकास गर्ग, संदीप गोयल, संदीप जैन, अरविंद सिंह, राघव मिश्रा, निश्चिंत मित्तल, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, राजीव, विपिन कुमार सहित संघ के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्यगण, संरक्षकगण एवं सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री






