प्रतियोगिताओं में पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रो का शानदार प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल एवं 5 ट्रॉफियाँ जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया। स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, शतरंज, कैरम, तैराकी एवं प्रश्नोत्तरी जैसी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रनर अप स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ईशान नेगी को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट तथा प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।
शतरंज प्रतियोगिता में सृष्टि, रावी एवं वंशिका धीमान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।
कैरम प्रतियोगिता में वंश भट एवं उमेर ने शानदार खेल दिखाते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। तैराकी प्रतियोगिता में सावेज, रेहान, निशांत, आदिल एवं अरमान ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए पाँच रजत पदक प्राप्त किए। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्या कौशिक, सोम्या उपाध्याय, अंशिका धीमान एवं वंशिका ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए चार कांस्य पदक हासिल किए। अध्यापक शंकर शर्मा, प्रियांशी जी ने छात्र छात्राओं का नेतृत्व किया।

नन्हे पदाधिकारियों को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी
विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस समारोह का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। समारोह में यूकेजी के अमृत को हेड बॉय तथा काश्वी को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न हाउसों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें नोवा हाउस कैप्टन आयरा, सेज हाउस कैप्टन गर्व, एपेक्स हाउस कैप्टन वर्तिका तथा जील हाउस कैप्टन अभिनव को नियुक्त किया गया। इसी क्रम में मिश्का को डिप्टी हेड गर्ल तथा अक्षज को डिप्टी हेड बॉय का दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल, दिव्या शर्मा, ममता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें उनके पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का नाम है। छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी निभाने का अनुभव बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार उपलब्धि एवं नन्हे पदाधिकारियों के उत्साह ने विद्यालय परिसर को गर्व और उल्लास से भर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल एवं प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारा विश्वास है कि आज के ये नन्हे कदम ही कल नेतृत्व की नई मिसाल बनेंगे और आज की मेहनत ही भविष्य की बड़ी सफलताओं का आधार बनेगी।

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

शुक्रताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल शुक्रताल में श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया।

कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी का स्थान बदला, अब एनआईसी कलेक्ट्रेट में होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। चार नवंबर को प्रस्तावित ई-लॉटरी के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह प्रक्रिया विकास भवन सभागार के स्थान पर एनआईसी, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित की जाएगी। उप कृषि

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कल शाम भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विजय वर्मा का क्षेत्रीय मेड़ सोनार समन्वय समिति की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं, पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत करते

सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेनेट्री व्यापारिक एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर का दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शहर के सेनेट्री व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठित व्यापारी, एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न सेनेट्री प्रतिष्ठानों के संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई