होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Share :

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, ननचाकू एवं म्यूजिकल मार्शल आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, आर्यवास डायरेक्टर आर्यन राज कौशिक, धर्मेंद्र तोमर, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, अनिल शास्त्री, भूपेंद्र सिंह (प्रधान), नमन राजवंश, आदित्य दहिया, समुद्र सेन एवं विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मार्शल आर्ट के महत्व, खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मार्शल आर्ट जैसी विधाएं बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करती है। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
आर्यन राज कौशिक, डायरेक्टर, आर्यवास ने कहा कि मार्शल आर्ट केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि आत्मसंयम और मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए।
डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करने, हार से सीखने और जीत के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।
चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं ननचाकू प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में असद, मानवी, रक्षित, काव्या, अस्फान, अक्षय, आरव, वाहिद, अभी, शाद, नंदिनी, अर्श, दक्ष एवं विराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं जूनियर वर्ग में सैफी, अनवीश, सोनाक्षी, अरमान, हम्माद, अंश, उजैफ, आयुष, शिवांश सैनी, शिवांश एवं आयत ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण म्यूजिकल मार्शल आर्ट प्रदर्शन रहा। बालिका वर्ग में अनामिका, सृष्टि एवं सोनाक्षी तथा बालक वर्ग में फरहान, श्रीकांत एवं नक्श ने संगीत की धुनों पर मार्शल आर्ट के शानदार एवं रोमांचक प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके तालमेल, गति, संतुलन और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोच राखी सूर्य देव, श्रीमती अंजू, श्री कन्हैया एवं श्री प्रहलाद सैनी ने रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने निष्पक्षता के साथ मुकाबलों का संचालन किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी पूरे वर्ष निरंतर अभ्यास करता है और प्रत्येक प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करता है। इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी का सम्मान और प्रोत्साहन आवश्यक है। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे मार्शल आर्ट की कला में निरंतर अभ्यास करते हुए जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं तथा भविष्य में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं।
प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाना भी है। खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच एवं अवसर प्राप्त हो। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन, खेल भावना और विद्यार्थियों के जोश से परिपूर्ण रहा।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने

श्रीराम कॉलेज के प्रबंधन विभाग की ओर से औद्योगिक भ्रमण का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के प्रबंधन विभाग (एमबीए) द्वारा भारतीय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (कैम्पा), पुरकाजी, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। एमबीए पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से इस बार कैम्पा इंडस्ट्रीज

मुजफ्फरनगर के नए सीडीओ बने IAS अमित कुमार सिंह, संभाली कार्यभार की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारी के तहत आईएएस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभाल लिया है। उनके सीडीओ पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों के संचालन और प्रशासनिक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नई प्रशासनिक पारी शुरू हुई

किसान मेले के दूसरे दिन चौ नरेश टिकैत ने किया कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- किसानों को अपनानी चाहिए नई तकनीक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कृषि मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान, महिला

जनगणना 2027 के लिए बीएचईएल हरिद्वार में प्रशिक्षण शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को बीएचईएल के मानव संसाधन विकास केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अपर महाप्रबंधक अतुल सचान और केंद्र प्रभारी हरीश सिंह बग्वार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। अतुल सचान ने कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्धारण

प्रतियोगिताओं में पीआर पब्लिक स्कूल के छात्रो का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित विभिन्न अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल एवं 5 ट्रॉफियाँ जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के किंडरगार्टन विंग में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी के माध्यम से नन्हे विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal