मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगत सिंह रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल गोयल महामंत्री, सुशील संगल कोषाध्यक्ष, स्वराज वर्मा सर्राफा एसोसिएशन, नितिन जैन पंसारी संगठन, अनुज गोयल एडवोकेट क्रोकरी संगठन, राजीव अरोड़ा कला शूज संगठन, संजय वर्मा ज्वेलर्स, संजीव गुप्ता सराफ ने कहा मार्केट में हर दुकानदार दीपावली आने के कहीं महीनो पहले से माल खरीदारी वह अपनी दुकानों को सुन्दर सजाने का कार्य करते हैं परंतु कुछ बहारी पटरी रेडी वाले अचानक मार्केट में आकर अफरा तफरी करके मार्केट की सड़कों को जबरदस्ती घेरना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जिससे जिलेभर से आने वाले ग्राहकों के परिवारों को भारी असुविधा होती है करीब 40,50 वर्षो से बैठे भगत सिंह रोड मार्किट व सर्राफा बाजार और उनके साथ लगते हुए बाजारों के दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सोमवार को इसी संदर्भ में शहर कोतवाल बृजेश शर्मा से मिलने वाले व्यापारियों ने शहर कोतवाल से अनुरोध किया कि इन लोगों से भयमुक्त व सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्राहक व व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए इन लोगों को भगत सिंह रोड पर जबरन ठीया लगाने से रोका जाए और उन्हें भविष्य में अन्य स्थानों पर भेजा जाए। इस दौरान मुख्य रूप से भगत सिंह रोड व्यापार मंडल संगठन से सुरेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष, राहुल गोयल महासचिव, स्वराज वर्मा, नितिन जैन पंसारी, सुशील संगल कपड़े वाले, कुलदीप जैन, संजीव जैन पप्पी, अनुज गोयल क्रोकरी, अशोक गर्ग बुक वाले, मनोज वर्मा सराफ, आशु कन्फेक्शनरी,वैभव गुप्ता पंसारी, अमित बर्तन, प्रिंस प्रधान, मुकुल जैन अनमोल ज्वेलर्स, संजय क्रोकरी, अशोक जैन कपड़े, हिमांशु गोयल, सुबोध जैन, अशोक महेश्वरी, मिथिलेश महेश्वरी, विकास ग्रोवर, रविंद्र वर्मा, कैलाश अग्रवाल, संदीप सराफ, मुकेश मित्तल आदि रहे।

किसान मेले में पहुंचे चौ राकेश टिकैत, मंत्री नरेंद्र कश्यप और ठा पूरन सिंह समेत कई दिग्गज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित कृषि फार्म में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का तीसरे और अंतिम दिन भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री






