मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में जानसठ रोड पर उत्तर प्रदेश सरकार में जनपद के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर व मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक डॉ वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अभिषेक चौधरी एवं अचिंत मित्तल भी उपस्थित रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने उद्घाटन समारोह में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए इस तरह के मेले लगे चाहिए। इस तरह के किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों से किसानों का ज्ञान बढ़ता है और नई तकनीकी कि किसानों को जानकारी होती है। नए-नए किस तरह के उपकरण आए हैं उनका ज्ञान होता है। उन्होंने एथेनॉल पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह लोग इथेनॉल को लेकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं वह गलत है क्योंकि इथेनॉल गन्ने से बनता है। जिस कारण चीनी महंगी हुई मगर लोगों ने विरोध किया और चीनी महंगी होने के कारण सरकार ने गन्ने से डायरेक्ट एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी लेकिन यह किसानों के लिए नुकसानदायक है। मक्का और चावल से एथेनॉल बन रहा है अगर गन्ने से एथेनॉल बनेगा तो वह दिन दूर नहीं जब गाड़ियां और किसानों के ट्रैक्टर भी केवल इथेनॉल से चलेंगे और हमें दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा कि हमें वहां से पेट्रोल और डीजल खरीदना है। सभी वहां इथेनॉल से चलेंगे और एथेनॉल का निर्माण भारत में ही होगा। वही मंत्री सोमेंद्र तोमर और कपिल देव अग्रवाल ने भी कृषि मेले को लेकर कहा कि किसानों को नई तकनीकी की जानकारी के लिए इस तरह के मेले लगाए जाने आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, मेला आयोजक भरत बालियान, जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान आदि भी उपस्थित रहे। मेले के उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मेला स्थल पर लगाया गए स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

नवीन मंडी व्यापार संघ की बैठक में दीपावली पर रविवार को भी मंडी में व्यापार सुचारू रखने का निर्णय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ, मुजफ्फरनगर की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी व्यापारी बंधुओं को पंच पर्व एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही दीपावली पर्व के अवसर पर रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने






