पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की जयंती पर मेधावी सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा के जन्म दिवस पर बुधवार को वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच ट्रस्ट द्वारा वर्मा पार्क गांधी कालोनी के चौ. चरण सिंह भवन सभागार में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनपद के सर्व समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व प्रात: यज्ञ संपन्न करते हुए अतिथियों द्वारा भारत रत्न चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की गयी। सभागार में माँ सरस्वती के समक्ष स्व. वीरेन्द्र वर्मा के सुपुत्र डॉ. सतेन्द्र वर्मा, डॉ. राममोहन, दल सिंह वर्मा, योगराज सिंह, सत्यप्रकाश त्यागी, अनिल रॉयल, देवराज पंवार, प्रमोद त्यागी, डॉ. सुभाष शर्मा व तरसपाल मलिक अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका ने की।
अधिकांश वक्ताओं ने समाज व सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपने विचार रखते हुए बुजुर्गाे द्वारा पुराने नेताओं के विचारों को समाज में प्रचारित करने पर बल दिया। वहीं वीरेन्द्र वर्मा के जीवन के कुछ उदाहरणों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में यूपी बोर्ड के जनपद के टॉप टेन छात्र एवं छात्राओं के साथ-साथ हाई स्कूल व इण्टर में 85 प्रतिशत तथा अधिक अंक प्राप्त करने वाले और सीबीएसई हाई स्कूलू व इण्टर की परीक्षा में 95 प्रतिशत व अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनके अतिरिक्त उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं व दर्जनों समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा, मनोज राठी, धर्मेंद्र सिंह, यशपाल सिंह विश्व बंधु, सुन्दर पाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, सतेन्द्र सिंह, गजेन्द्र पाल, औंकार, विनोद कुमार, संजीव मलिक, उमेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal