कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बढ़ाया रामलीला के कलाकारों का उत्साह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भेल सेक्टर-1 रामलीला के रंगमंच पर पहुंचकर कलाकरों को उत्साह बढ़ाया। रामलीला समिति के संरक्षक डा.हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा, मनोज सैनी एवं सोम त्यागी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

मंच से अपने संबोधन में आलोक शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के आदर्शों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है और जीवन के हर मोड़ पर हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इस दौरान रामलीला के तीसरे दिन मंच पर प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को पूरी तरह भावुक कर दिया। अनजाने में हुए श्रवण कुमार के वध, उनके दृष्टिहीन माता-पिता द्वारा राजा दशरथ को शाप दिए जाने और पुत्र के वियोग में उनके प्राण त्यागने के मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कलाकारों के जीवंत और हृदयस्पर्शी अभिनय ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गणेश उत्सव समिति के प्रवीण बरदिया, विनीत कुमार चौहान, संजय चौधरी एवं भेल के श्रमिक नेता संदीप चौधरी, नरेश नेगी, अशोक शर्मा, सचिन राही, वीरेंद्र नेगी, संजय वर्मा, धनंजय यादव, राजकुमार, सुबोध कुमार, मुख्तियार सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal