चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

छड़ी यात्रा के प्रमुख हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में लगभग 70 साधु-संतों, नागा संन्यासियों और श्रद्धालु भक्तों का जत्था उत्तराखंड यात्रा के लिए रवाना हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में पावन छड़ी देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित केदारखंड और मानसखंड के समस्त पौराणिक तीर्थों, सिद्धपीठों, शिवालयों और शक्तिपीठों, ओम पर्वत तथा आदि कैलाश की यात्रा कर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक चेतना का जागरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगी। छड़ी यात्रा के शुभारंभ पर जूना अखाड़े के वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत केदारपुरी महाराज, महामंत्री श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, श्रीमहंत रामेश्वर गिरि सहित अनेक संत महंत मौजूद रहे। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सचिव श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि पावन छड़ी यात्रा सनातन धर्म की प्राचीन, गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह गुरु-शिष्य परंपरा, त्याग, तपस्या और भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छड़ी यात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी वेदों, उपनिषदों और गीता के संदेश से जुड़ेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बढ़ाया रामलीला के कलाकारों का उत्साह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भेल सेक्टर-1 रामलीला के रंगमंच पर पहुंचकर कलाकरों को उत्साह बढ़ाया। रामलीला समिति के संरक्षक डा.हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा, मनोज सैनी एवं सोम त्यागी का पटका पहनाकर स्वागत किया। मंच से अपने संबोधन में आलोक

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal