पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के किसानों ने महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से की मुलाकात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के किसानों ने महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एमएल जाट से मुलाकात कर गन्ने की प्रजाति 20016 को विमोचित किए जाने पर आभार जताया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, पीजेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान के नेतृत्व में हरियाणा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एम एल जाट से केंद्रीय मृदा लावण अनुसंधान संस्थान करनाल में मुलाकात कर गन्ने की प्रजाति 20016 को विमोचित किए जाने पर आभार जताते हुए 21012 को किसान हित में विमोचित किए जाने का आग्रह किया। जिस पर महानिदेशक महोदय ने नियमानुसार जल्द विमोचित करने का आश्वासन दिया। किसानों ने महानिदेशक मांगी लाल जाट को स्मृति चिन्ह शाल भेट कर सम्मानित किया। किसानों में उत्तर प्रदेश के प्रगतिशील किसान कुलवीर सिंह प्रधान बिजनौर, नरेंद्र माटियान, अजय पिंडोंरा, जसवीर सिंह लाडवां, कर्मवीर यमुनानगर, पुष्पेन्दृ सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

एनीमेशन इंडस्ट्री में निरंतर पेशेवरों की मांग, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में संवाद सत्र आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज की फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स में एनीमेशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित कर अपने डिजाइन कौशल, रचनात्मक अनुभवों और व्यावसायिक कार्यशैली को साझा किया। इस सत्र में अरविंद एम, अरित्र गुहा रे, देविका अनिल कुमार, मुदिता और प्रांजल सैनी ने विद्यार्थियों को एनीमेशन,

चारधाम, केदारखंड और मानसखंड की यात्रा पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में संतों ने पौराणिक सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बढ़ाया रामलीला के कलाकारों का उत्साह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा भेल सेक्टर-1 रामलीला के रंगमंच पर पहुंचकर कलाकरों को उत्साह बढ़ाया। रामलीला समिति के संरक्षक डा.हिमांशु द्विवेदी, अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, सचिव राधेश्याम सिंह और कोषाध्यक्ष गौरव ओझा ने आलोक शर्मा, मनोज सैनी एवं सोम त्यागी का पटका पहनाकर स्वागत किया। मंच से अपने संबोधन में आलोक

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत बद्रीनाथ व जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों का 27 सदस्यों का दल बद्रीनाथ धाम एवं 33 सदस्यों का दल जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुआ। गया। बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हुए दल में 15 महिलाएं एवं 12 पुरूष तथा जागेश्वर धाम गए दल में

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal