परीक्षा फॉर्म एवं मूल अंकतालिकाओं से संबंधित समस्याओं को लेकर छात्रसंघ नेता अमन जैन ने सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों की मूल अंकतालिकाएँ महाविद्यालयों में उपलब्ध न होने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम सहायक कुलसचिव (परीक्षा) रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विषम सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल तथा बैक परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है लेकिन समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं और जिससे अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई हैं। उन्होनें बताया कि इस पर सहायक कुलसचिव (परीक्षा) ने जानकारी दी कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण कुछ समय के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया बंद की गई है जबकि विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा फॉर्म सुचारू करा दिए गए और शीघ्र ही समर्थ पोर्टल की समस्या का समाधान कराकर नई अंतिम तिथि के साथ सूचना जारी की जाएगी तथा परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित कराई जाएगी।
छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में अनावश्यक रूप से डिटेंड प्रदर्शित होने तथा मूल अंकतालिकाएँ लंबित होने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में अनावश्यक रूप से प्रदर्शित डिटेंड हटाते हुए उनकी अंकतालिकाएँ शीघ्र निर्गत करने तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की लंबित मूल अंकतालिकाएँ शीघ्र संबंधित महाविद्यालयों में उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की आगामी शैक्षणिक प्रक्रियाएँ प्रभावित न हों, इस संबंध में सहायक कुलसचिव (परीक्षा) रमेश सिंह की ओर से आश्वासन दिया गया कि विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जायेगा।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के

टीटी को मामा बताकर जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों से ठगी करने वाले पांच शातिरों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ट्रेन के जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के दो मजूदरों से एक लाख रूपए से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हाजर नकद व पीडित का मोबाइल बरामद करने के साथ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal