धनुष टूटते ही गूंज उठा ‘जय श्रीराम’, राम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद ने मोहा मन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा, उल्लास और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिला। रामलीला क़े रंगमंच पर मथुरा से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रभु श्री राम के दिव्य ‘सीता स्वयंवर’ और उसके बाद हुए ‘परशुराम-लक्ष्मण-राम संवाद’ की ऐसी मनोहारी प्रस्तुति दी कि पंडाल में मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

जयमाला डलते ही भक्तों पर बरसा आनंद
लीला की शुरुआत सीता स्वयंवर के महाप्रसंग से हुई। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वैसे ही एक तीव्र टंकार के साथ धनुष टूट गया। धनुष खंडित होते ही पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद माता सीता ने मंद-मंद कदमों से आगे बढ़कर प्रभु श्री राम के गले में जयमाला डाली। इस आलौकिक और भावपूर्ण दृश्य को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों श्रद्धालुओं क़े साथ अतिथि संदीप जैन, डा.प्रवेश कर्णवाल, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, अवधेश वर्मा देवेंद्र कुमार, विपुल गर्ग आदि की आंखें खुशी से छलक उठीं और हर कोई इस पल का साक्षी बनकर धन्य हो गया।
परशुराम संवाद ने बांधा समां, बड़ी स्क्रीन बनी आकर्षण
धनुष टूटने की टंकार सुनकर जैसे ही क्रोध में भरे भगवान परशुराम का मंच पर प्रवेश हुआ, पूरा माहौल भक्ति और वीर रस से सराबोर हो गया। मथुरा के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘परशुराम-लक्ष्मण संवाद’ और प्रभु राम की विनम्रता का दृश्य बेहद जीवंत रहा। संवादों की प्रस्तुति इतनी सटीक थी कि दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

इस बार शताब्दी वर्ष के विशेष आयोजन में तकनीकी का भी बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है। मंचन के दौरान बड़े पर्दे (एलईडी स्क्रीन) पर दिखाए जा रहे दृश्यों और विशेष प्रभावों (VFX) ने लीला को और भी भव्य बना दिया। दृश्य और तकनीक के इस अनूठे जुड़ाव ने हजारों दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतीया, प्रवीण कुमार एडवोकेट, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, राजेश गोयल, राजेंद्र सिंघल, विदित गुप्ता, विवेक गर्ग सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal