मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज कैंपस में ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्जवल कर, किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ, जगमोहन गोयल, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, मुजफ्फरनगर, कुशपुरी, प्रदेश संयोजक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, राहुल मित्तल, सचिव आई०आई०ए० मुजफ्फरनगर, एवं अन्य स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, द्वारा मंच सम्बोधन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये गये, जोकि सराहनीय है। उनके द्वारा सभी विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और कॉर्पोरेट जगत के प्रोफेशनल्स को आमंत्रित किया गया है, वे इस महा-संकल्प का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करे। एक महीने तक चलने वाले इस देशव्यापी अभियान के दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से युवाओं को न केवल प्रेरित किया जाएगा, बल्कि उन्हें अपने आइडियाज को सफल बिजनेस मॉडल में बदलने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में जनपद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं एस०डी० इन्जीनियरिंग भोपा रोड मु० एवं अन्य महाविद्यालयों द्वारा विभागीय जॉब / वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री जी, द्वारा टॉपर्स विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये तथा माननीय राज्यमंत्री जी द्वारा उनको उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुये आर्शीवचन दिया।
राज्यमंत्री द्वारा मंच सम्बोधन में बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण के विजन को धरातल पर उतारने का एक महा-संकल्प है। इस अभियान के तहत देश के युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स तथा जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं (इनोवेटर्स) को एक साझा मंच प्रदान करने और उनमें उद्यमशीलता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक वृहद ओरिएंटेशन एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की युवा प्रतिभाओं को आत्मनिर्भर भारत और नवाचार के संकल्प से जोड़ना है। यह अभियान सेवा और समर्पण के उन सिद्धांतों पर आधारित है, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को तकनीक और नवाचार के माध्यम से सुगम बनाने का संकल्प लेते हैं। अन्त में कार्यक्रम में आये समस्त पदाधिकारियों/अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ






