मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री राम बारात शोभायात्रा रामपुरी में मुख्य मार्गो से निकाल कर भ्रमण कराया गया और उसके पश्चात शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित राजवीर सिंह वर्मा ऊन पंडोरा वालो के निवास पर बारात का स्वागत भव्य रूप से किया गया। इस दौरान सीता स्वयंवर का आयोजन भी किया गया उसके पश्चात सभी को सामूहिक रूप से भोजन कराया गया।

बारात शोभायात्रा को सम्मान सहित विदा किया उसके पश्चात मंच पर पहुंचकर कमेटी द्वारा सियाराम जी की आरती कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां-जहां शोभायात्रा पहुंची रामपुरी के नागरिकों के द्वारा प्रभु श्री राम जी की जगह-जगह आरती की गई और प्रसाद वितरण भी किया गया और प्रभु श्रीराम जी के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया। यात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा सराहनीय सहयोग मिला राम और लक्ष्मण का अभिनय शिवम त्यागी और हर्षित चौरसिया ने जानकी जी का उदय ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह कमेटी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री, डॉक्टर एस के गौतम सरोज वर्मा, सुनील वर्मा, अनिल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, विक्की वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अनीता वर्मा, दीपा वर्मा, रेशु वर्मा, वंश, अव्या, गौरी, तनवी, रिया राज वर्मा,संयोजक प्रमोद पाल निर्देशक सतेंद्र त्यागी रवी धीमान शिवम त्यागी उदय ठाकुर माटू धीमान चंदू धीमान शानू उपाध्याय आर्यन गगन जिन्दल निखिल शर्मा, वंश शर्मा राकेश कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़
हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ






