शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, सक्रियता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ कमेटियों के गठन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।

जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि बैठक में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, नगरपालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : भूपेंद्र चौधरी
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, युवाओं के लिए रोजगार एवं सरकारी नौकरी के अवसर, छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण, उज्ज्वला योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी दें तथा पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती चुनावी सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनमें बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने, पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने तथा चुनाव संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल मतदाता सूची तैयार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर उससे संवाद स्थापित करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं तथा अपेक्षाओं को समझने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसंपर्क, नियमित संवाद और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्धारित जिम्मेदारियां समय से पूरी करने, प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करना होगा। संगठनात्मक अनुशासन, आपसी तालमेल और प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से ही चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान की जा सकती है। इस अवसर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह का केबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, अनिल प्रमुख, अक्षय पुंडीर, गौरव पंवार, अमित राठी, केप्टन प्रवीण चौधरी, हरीश अहलावत, अभिषेक गुर्जर, सुनील दर्शन, शरद शर्मा, संजय गर्ग, अशोक बाटला, आशुतोष शर्मा, विपुल भटनागर, शिवम सैनी, प्रवीण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, विनित कात्यान, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजलि चौधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनित चौहान, रक्षित नामदेव, पुरोहित उटवाल, अरुण शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सर्वेश कुमार और पिंटू त्यागी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर पदाधिकारियों ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य

संयुक्त वैश्य मोर्चा ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट श्री श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज की 5051 वी जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को टाउन हाल मेन रोड महाराजा अग्रसेन जी स्मारक के बाहर विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं सुनील तायल के द्वारा किया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री संदीप दास

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई