जिले के कई उद्यमियों को साईबर ठगी से बचायाःकर्मवीर सिंह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब संकल्प द्वारा साईबर क्राईम पर एक वर्कशॉप न्यू होराईजन स्कूल अलमासपुर मे आयोजित की गई। जिसमें साइबर थाने के प्रभारी इंस्पैक्टर कर्मवीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप मे उपस्थित हुए। वर्कशॉप की अध्यक्षता प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.एम.एल.गर्ग ने की। वर्कशॉप का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री मीनाक्षी मित्तल ने की।

वर्कशॉप में अपने सम्बोधन मे इंस्पैक्टर कर्मवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि व्हाटसअप का संचालन भी सावधानी पूर्वक करें। किसी का इंटरनेट भी सावधानी से चलाए। उन्होने कहा कि आज हालत यह हो गई है कि बच्चों की शारीरिक गतिविधिया खत्म हो रहीै है। बच्चे मोबाईल गेम मे लगे रहते हैं। उन्होने कहा कि कोई भी पोस्ट डालते समय बेहर सावधानी बरतें यदि किसी एक बार किसी की एक बार एफआईआर दर्ज हो गई तो उसका भविष्य बेकार हो जाएगा। उन्होने नाम ना खोलते हुए जानकारी दी कि अपने जनपद के अनेक बडे उद्योगपति व व्यापारी जो साईबर क्राईम का शिकार बन गए थे। पुलिस ने उनकी मदद की है। उन्होने कहा कि सोशल साईटो का ध्यान रखते हुए ही इंटरनेट का उपयोग करें। वर्कशॉप मे अध्यक्ष पद से बोलते हुए डा.एम.एल.गर्ग ने कहा कि बच्चे साइबर क्राईक का शिकार होने पर 1930 पर सम्पर्क करें और अपना आधार कार्ड देने मे भी सावधानी बरतें। वर्कशॉप मे वरिष्ठ रोटेरियन राजकुमार रहेजा, विकास भार्गव, मधु भार्ग,रितिका भार्गव, भावना तायल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वर्कशॉप के समापन पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने आए हुए रोेटेरियन्स व पुलिस अधिकारियो का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय के हित में ऐसे कार्यक्रम भविष्य मे भी आयोजित कराये जाते रहेंगे।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के

टीटी को मामा बताकर जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों से ठगी करने वाले पांच शातिरों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ट्रेन के जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के दो मजूदरों से एक लाख रूपए से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हाजर नकद व पीडित का मोबाइल बरामद करने के साथ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal