मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए आयोजित फ्रेशर पार्टी में।
गणेश वंदना से शुरुआत
शुरुआत छात्रा निराली वर्मा और शिवान्गी शर्मा ने देवा जय गणेशा गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति के साथ की। दोनों की जोड़ी ने मंच से ऐसा माहौल बनाया कि सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फ्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ की प्राचार्या डॉ पूनम शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सौरव मित्तल, डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत शर्मा, पत्रकारिता और जनसंचार विभाग के हेड डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने दीप जलाकर किया।
अभी तो पार्टी शुरू हुई है
बस यही पल की तलाश थी और फिर शुरू हुआ धमाल और बेहतरीन डांस, शायरी और एक से बढ़कर एक मनोरंजन का। जिसने पूरे माहौल को अंत तक झूमने पर मजबूर किये रखा।मंच का संचालन कर रहें रंजय और मुस्कान ने भी लोगों को खूब तालियां बजवाने पर मजबूर किया। समीर की शायरी ने तो खूब हंसाया।
पंजाबी से भोजपूरी तक का तड़का
साक्षी, जाकिया, अदिति, दिलीप और सभी सीनियर, जूनियर छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी और बता दिया कि डिस्को दिवाने। पंजाबी गीतों से लेकर भोजपूरी गीतों ने छात्रों को इस कदर दिवाना बना दिया कि उन्होंने डांस मंच से लेकर अपने सीटों से आगे आकर सामूहिक रूप से किया।
सेल्फी और रिल्स की दिवानगी
मंच पर आकर डांस हो और उसकी रिल्स ना बने भला हो सकता है। पूरे कार्यक्रम में ऐसे कई मौके आये जब छात्रों ने जमकर गीतों पर रिल्स बनाएं और उसे शेयर भी किया। सभी एक दूसरे को बधाई देते हुए भी दिखे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की फैकल्टी मयंक वर्मा,शिवानी वर्मन, आशीष, क्लर्क रितिक मितल समेत सीनियर और जूनियर छात्रों का सहयोग रहा।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया






