मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा जी ने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी बढ़ती उत्पादन लागत, महंगे कृषि आदानों, मजदूरी, सिंचाई और खेती में बढ़ते खर्च के अनुरूप गन्ने का लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। गन्ना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लाखों किसान परिवारों की आजीविका गन्ने की खेती पर निर्भर है, लेकिन खेती की लागत लगातार बढ़ने के बावजूद किसानों की आय और उनकी आर्थिक सुरक्षा का सवाल गंभीर बना हुआ है। किसानों को केवल गन्ने का मूल्य घोषित कर देने से राहत नहीं मिलेगी, बल्कि मूल्य निर्धारण में वास्तविक लागत, किसान के श्रम, कृषि जोखिम और परिवार की आर्थिक जरूरतों को भी ध्यान में रखना होगा।
धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज किसान संगठन किसानों की ताकत को गैर किसानों के मुद्दों पर लगा रहे है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में किसान संगठनों की भागीदारी पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान संगठनों का मूल उद्देश्य किसानों के अधिकारों और आर्थिक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनों में भागीदारी से पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि उनका किसानों की समस्याओं से क्या प्रत्यक्ष संबंध है।उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी के संबंध में इस्तीफे की मांग करना राजनीतिक और लोकतांत्रिक विमर्श का हिस्सा हो सकता है, लेकिन किसान संगठनों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसे आंदोलन में शामिल होने का उनका घोषित किसान-हितैषी उद्देश्य क्या है। उनके अनुसार, किसान संगठनों की स्वतंत्र पहचान तभी बनी रह सकती है, जब वे किसी भी राजनीतिक या गैर-किसानी एजेंडे पर निर्णय लेने से पहले किसानों के हितों को सर्वोपरि रखें।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के आगरा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष सरकार को गन्ने के मूल्य के सवाल को केवल चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति तक सीमित नहीं रखना चाहिए। किसान पूरे वर्ष फसल तैयार करने में पूंजी, मेहनत और समय लगाता है तथा मौसम, बीमारी और उत्पादन संबंधी जोखिम भी उठाता है। इसलिए गन्ने का मूल्य ऐसा होना चाहिए, जिससे किसान अपनी लागत निकालने के साथ सम्मानजनक आय भी प्राप्त कर सके।
संगठन ने स्पष्ट किया कि गन्ना किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 16 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रशासन तक किसानों की मांगें पहुंचाई जाएंगी तथा गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य घोषित करने सहित किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों से आह्वान किया है कि वे 16 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने हक की आवाज बुलंद करें और गन्ना किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूत बनाएं। बैठक में बागपत के जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह,हापुड़ के जिलाध्यक्ष पवन हून, बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र आर्य, गाजियाबाद के युवा जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष दया प्रधान, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह,शामली के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र राणा, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, जगपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र मुखिया,शानूर राणा,विनीत त्यागी गाज़ियाबाद जी सहित जनपद के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal