अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी आवाज़ को महत्व देना तथा आत्मविश्वास, समानता और सशक्तिकरण के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नेहा कनौजिया, समन्वयक, मिशन शक्ति समिति द्वारा किया गया। साथ ही डॉ. नौसीन फातिमा अंसारी, लेफ्टिनेंट अजय, पायल‌ चौधरी की सहभागिता रही। इस अवसर पर छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज में सम्मान, समानता और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

संयुक्त वैश्य मोर्चा ने मनाई चक्रवर्ती सम्राट श्री श्री महाराजा अग्रसेन जी महाराज की 5051 वी जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को टाउन हाल मेन रोड महाराजा अग्रसेन जी स्मारक के बाहर विशाल भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त वैश्य मोर्चा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं सुनील तायल के द्वारा किया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री संदीप दास

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई