जंतर मंतर जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हरिद्वार पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली जा रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व वरिष्ठ कांग्रस नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। लोगों को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है। जिसे जबरदस्ती देश की जनता पर थोपा जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। जिसमें भाजपा और सरकार भी शामिल है। विरोध प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन लेकिन यह सरकार जनता से उसका संवैधानिक अधिकार भी छीन रही है। जनता सब देख और समझ रही और आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी। पार्षद विवेक भूषण विक्की एवं दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए ट्रेन, बस, हवाई जहाज सब बंद कर दिए गए हैं। सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने के लिए देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी सरकार ने ऐसा ही किया था। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आवाज उठाते रहेंगे। सतीश दाबडे और लक्की महाजन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने वोटर लिस्ट से करोड़ों देशवासियों के नाम काट दिए और उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया। ऐसे व्यक्ति को बचाने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते हैं। तब तक इसी प्रकार धरना, प्रदर्शन होते रहेंगे।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, परखी गई राहत-बचाव की तैयारियां

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हरिद्वार जनपद में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित इस व्यापक अभ्यास में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काल्पनिक

मिशन शक्ति-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal