सक्षम की बैठक में किया प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गंभीर मार्ग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में रविवार से शुरू हो रहे प्रांत प्रशिक्षण वर्ग और अर्द्ध कुंभ के दौरान आयोजित किए जाने वाले नेत्र कुंभ को सफल बनाने का आह्वान किया गया। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का भाव जागृत करना है। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को देहरादून के झाझरा स्थित धीमहि प्रकल्प में आयोजित किएक जा रहे एक दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य है। वर्ग में कार्यकर्ताओं को सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडे, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री देवेंद्र एवं मुख्य वक्ता प्रांत सहसंपर्क प्रमुख डा.अभय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ललित पंत ने बताया कि 2027 में हरिद्वार अर्धकुंभ मेले के दौरान 40 दिवसीय नेत्रकुंभ का आयोजन किया जाएगा। नेत्रकुंभ सेवा का महायज्ञ और विश्व का सबसे बड़ा नेत्र चिकित्सा शिविर होगा। इसे सफल बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में जनपद के अधिक से अधिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंग। साथ ही नेत्र कुंभ में कार्यकर्ताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव राठी, जिला महिला प्रमुख सीमा चौहान, विमलेश गौर, गौरव, राज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया

श्रीराम कॉलेज के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित, सीनियर और जूनियर छात्रों ने जमकर किया धमाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरेक चेहरे पर मुस्कान, क्लास का कोई टेंशन नहीं। सभी एक से बढ़कर एक कपड़े पहने और कुछ नया करने का हौसला और जोश। यह नजारा दिखा शुक्रवार को वेस्टर्न यूपी के सबसे प्रतिष्ठित एजुकेशन संस्थानों में एक श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले किसान संगठन बताये इससे किसानों का क्या लाभ होगा: धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सहारनपुर, मेरठ मंडल की बैठक हुई। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाज़ियाबाद,गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में किसानों की समस्याओं एवं गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर 16 अक्टूबर को प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करनेकानिर्णयलिया गया। संगठन के प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी पूर्व प्रोफेसर व वर्तमान में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें संसद से निष्कासित करने, मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से

सनातन धर्म कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एसडी कालेज में व्याख्यान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में “Her Voice, Her Rights, Her Future” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन दोपहर 1 संपन्न बजे से महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सविता (हिंदी विभाग) रहीं। व्याख्यान का उद्देश्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई