पालिका टीम का मंडी क्षेत्र में छापा, 6 किग्रा पॉलीथिन जब्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन के शुरू स्वच्छता पखवाडा के साथ नगर में सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में टैक्स विभाग की टीम ने इस कड़ी में नई मंडी में छापामार कार्यवाही के करते हुए चांदबली चाट वाले समेत 6 दुकानदारों के यहां से प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़ी। इन दुकानों पर पालिका टीम ने करीब 6 किग्रा पॉलीथिन जब्त करने के साथ में 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग फिर से करने पर दुकानदारों को कड़ी कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।
टीएस नरेश कुमार शिवालिया ने बताया कि मंगलवार को नई मंडी क्षेत्र में छापामार अभियान के तहत दुकानदारों व व्यापारियों को सिंगल यूज और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग व बिक्री न करने के प्रति जागरुक किया। इस बीच चांदबली चाट व गौरव नमकीन सहित छह व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर उसे जब्त करते हुए इन दुकानों से पालिका टीम द्वारा 06 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किए जाने के साथ ही 14 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों को चेतावनी भी दी कि यदि फिर प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री या प्रयोग पाया गया तो जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से पूरे शहर में जारी रहेगा और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 19 सितम्बर को भगतसिंह रोड व दूसरे स्थानों पर प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान की भी तैयारी है। वहीं रुड़की रोड पर 26 सितम्बर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जायेगा।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किए जाने के साथ सिंगल यूज, प्रतिबंधित पॉलीथिन की रोकथाम के लिए भी अभियान शुरू किया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व शासन के दिशा निर्देशों के बीच में कर अधीक्षक नरेश शिवालिया पूरी टीम के साथ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया था। मंगलवार को इस कड़ी में नई मंडी क्षेत्र में छापामार कार्यवाही करते हुए अभियान को शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश

हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड में पारित किए कई प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal