दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक को शनिवार को दिल्ली के जनपथ रोड पर पुलिस ने रोक लिया और आगे बढ़ने नहीं दिया। दोनों नेता जंतर-मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसके साथ ही दोनों नेता धरतीपुत्र एवं समाजवादी आंदोलन के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय भी जाना चाहते थे।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार हर नागरिक को है। वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जनप्रतिनिधियों को रोकना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। छात्रों के आंदोलन में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और जनता की आवाज की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। तानाशाही रवैये से जनता और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। वोट चोरी के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

मुजफ्फरनगर के 200 शिक्षण संस्थानों में चलेगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्कूलों में आपदा से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जनपद के 200 शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह ने अधिकारियों






